{"_id":"611563cd8ebc3e44f82b6b1a","slug":"afsaroon-came-into-the-limelight-due-to-kidnapping-a-decade-and-a-half-ago-muzaffarnagar-news-mrt551632089","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दशक पूर्व हुए अपहरण से चर्चा में आया अफसरून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ दशक पूर्व हुए अपहरण से चर्चा में आया अफसरून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नोएडा में बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी अफसरून नई मंडी कोतवाली के गांव शेरनगर का रहने वाला है। वह करीब 14 साल पूर्व गांव बागोवाली से एक करोड़ की फिरौती के लिए हुए युवक के अपहरण से चर्चाओं में आया था। अफसरून नई मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 30 मुकदमे दर्ज हैं।
नोएडा पुलिस ने बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अफसरून को गिरफ्तार किया है। अफसरून नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर का रहने वाला है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 30 मुकदमेे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। छह जनवरी 2007 को अफसरून ने साथियों के साथ मिलकर गांव बागोवाली से फहीम का अपहरण किया था और उसके परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इंस्पेक्टर क्राइम सुशील सैनी ने बताया कि पुलिस जांच में फहीम के अपहरण में छह बदमाशों के नाम सामने आए थे। 14 जनवरी 2007 को शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं गांव कसेरवा निवासी राशिद व नसीम को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, चार अन्य अपहरणकर्ताओं अफसरून, नसीम, नईम व नवाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहृत को बरामद कर लिया था। फिलहाल वह यहां किसी भी मामले में वांछित नहीं है।