{"_id":"58cd7d144f1c1b285a32bc4c","slug":"afsaron-ko-bandhak-banaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
डीसीओ और मिल अधिकारियों से वार्ता करते भाकियू जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सामान्य प्रजाति गन्ना कैलेंडर में गड़बड़ी को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ गन्ना समिति में डीसीओ तथा मिल अधिकारी को बंधक बनाया। गड़बड़ी की जांच कराए जाने के आश्वासन पर दोनों को बंधक मुक्त किया।
भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने सचिव मुकेश राठी को बंधक बना लिया। मामला बढ़ता देख जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव को जिला मुख्यालय से गन्ना समिति में आना पड़ा। मिल के एजीएम केन एके सिंह भी समिति में पहुंच गए।
इसके बाद आक्रोशित किसानों ने डीसीओ तथा मिल अधिकारी को भी बंधक बना लिया। राजू अहलावत ने बताया कि समिति कर्मचारियों ने मिल अधिकारियों के प्रभाव में आकर सामान्य प्रजाति गन्ना कैलेंडर में गड़बड़ी की है। जिससे किसानों को असुविधा हो रही थी। भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ डीसीओ व मिल अधिकारियों के बीच समिति कार्यालय में वार्ता हुई। जिसमें गन्ना समिति चेयरमैन ऋषिपाल भाटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वार्ता में सामान्य प्रजाति गन्ना पर्ची दस प्रतिशत से बढ़ा कर 33 प्रतिशत करने की सहमति बनी तथा डीसीओ द्वारा कैलेंडर में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए गए। तब कार्यकर्ता शांत हो सके।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विगत दो वर्ष पूर्व किसानों का सामान्य प्रजाति का 15 लाख क्विंटल गन्ना रिजेक्ट में तौल दिया गया था। इस मामले में तत्कालीन डीएम ने जांच कराई थी। यह मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें 27 मार्च की तारीख निर्धारित है। डीसीओ द्वारा तारीख पर कोर्ट में आने की बात पर भी सहमति बनी। वार्ता में मनोज सहरावत, आशु, सिद्धार्थ, मोनू, योगेश, सुमित, रविश, छोटू, जसवीर, धीरज आदि रहे।