{"_id":"5fe0f4238ebc3e3bfe500adc","slug":"advocates-voted-in-bar-association-elections-muzaffarnagar-news-mrt5167539125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल बार में अधिवक्ताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल बार में अधिवक्ताओं ने किया मतदान
विज्ञापन
सिविल बार एसोंसिएशन के चुनाव में मतदान करती अधिवक्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने किया मतदान
मुजफ्फरनगर। जिला सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में सोमवार को मतदान हुआ। सिविल बार के अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। इस चुनाव में 336 मतदाताओं में से 320 ने मतदान किया है।
सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार सुबह आठ बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया था। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान को लेकर सिविल बार के अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर अलग ही उत्साह दिखाई दिया। अध्यक्ष, महासचिव समेत समेत सभी मुख्य पदों पर सीधा मुकाबला रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, विजेंद्र प्रताप ने बताया कि मतदान सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुल 336 मतदाताओं में से 320 ने मत का प्रयोग किया। मतगणना मंगलवार यानि आज सुबह दस बजे से होगी।
संयोगिता यादव बनी अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के चुनाव में संयोगिता यादव जिलाध्यक्ष, सीमा चौधरी सचिव, रेणू विष्णोई उपाध्यक्ष, पुष्पा गौतम कोषाध्यक्ष, अलका राघव ऑडिटर बनाई गई। चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र नागर और मंत्री कुलदीप शर्मा की देखरेख में हुआ।