{"_id":"6306705783a3fb725130a073","slug":"advocates-staged-a-sit-in-in-front-of-the-registry-office-muzaffarnagar-news-mrt602338633","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय के सामने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय के सामने धरना दिया
विज्ञापन
खतौली/बुढ़ाना। मूल्यांकन सूची में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं में रोष है। खतौली और बुढ़ाना में अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन उनके माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा गया।
खतौली तहसील बार एसोसिएशन तहसील खतौली के अध्यक्ष चतरपाल सिंह और महासचिव नवीन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय के सामने धरना किया। डीएम के नाम एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन दिया। बताया कि सब रजिस्ट्रार खतौली की ओर से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि करते हुए मूल्यांकन सूची स्वीकृति के लिए डीएम को भेजी है। जिसका न तो प्रकाशन किया गया न ही मूल्यांकन सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की गई। बाजारी भाव वर्तमान में प्रचलित मूल्यांकन सूची से अत्यधिक कम है। ऐसी स्थिति में वर्तमान मूल्यांकन सूची में अत्याधिक बढ़ोत्तरी की जानी न्याय संगत नहीं है। उन्होंने मूल्यांकन सूची में वृद्धि न किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जगदीश आर्य, प्रदीप कुमार एडवोकेट, प्रमोद शर्मा, दिमांग सिंह, सत्यप्रकाश त्यागी, रामचंद्र सैनी, पदम सिंह, बीडी आर्य, अभिषेक गोयल, विपिन कुमार, नवाब सिंह, सुलेमान खान, श्रवण कुमार, मोहम्मद इकबाल, अनिल, योगेश खारी, सुमित कुमार, पवन सिंह, मुकेश शर्मा, कदम सिंह चंदेल, अशोक अहलावत, जितेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे। उधर, बुढ़ाना में भी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बालियान व महासचिव विश्वास कुमार त्यागी की नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया।