{"_id":"581cd5444f1c1bae31438883","slug":"advocates-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता सड़क पर उतरे। प्रकाश चौक पर धरना देकर अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। एक घंटे के जाम के कारण राहगीर हलकान रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए।
यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर यातायात को अवरुद्ध कर दिया। वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने प्रकाश चौक का यातायात डायवर्ट कराया। प्रदर्शन से राहगीर जाम में फंसकर परेशान हो गए।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बीते तीन दशक से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ता आंदोलन की राह पर हैं, मगर सरकारों को इसकी कोई फिक्र नहीं है। यदि पश्चिम में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना होती है तो इस क्षेत्र के लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता चाहल सिंह एडवोकेट एवं संचालन महबूब आलम एडवोकेट ने किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि 10 नवंबर को कचहरी में हड़ताल रखी जाएगी। 11 नवंबर को सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को बुलाकर फेंथम हॉल में मीटिंग होगी।
इस दौरान सिविल बार संघ के महासचिव बिजेंद्र मलिक, पूर्व बार संघ अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, ठाकुर कुलदीप सिंह पुंडीर, उदयवीर सिंह पोरिया, देवेंद्र राठी, अशोक चौहान, सुभाषचंद गर्ग, ललित भारद्वाज, यशपाल सिंह बालियान, राजपाल सिंह चाहल, जितेंद्र कुमार, भारतवीर सिंह अहलावत, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नरेशचंद त्यागी, प्रेमदत्त त्यागी, ठाकुर हरि सिंह, संजीव लाटियान, ओंकार सिंह तोमर, योगराज सिंह, नेत्रपाल सिंह, हरीश अहलावत, इन्द्रपाल सिंह, सुनील दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।