फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate to provide timely justice to victims: Kapil Advocate to provide timely justice to victims: Kapil DevDev

पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाएं अधिवक्ता : कपिल देव

Thu, 12 Sep 2024 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Advocate to provide timely justice to victims: Kapil Advocate to provide timely justice to victims: Kapil DevDev
- मंत्री ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ता स्मृति द्वार का किया लोकार्पण
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में अधिवक्ता योगदान करें।
बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं की स्मृति में मुख्य द्वार का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। बार एसोसिएशन के बाबू लाल सैनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा सामाजिक दृष्टि से अग्रणी रहा है। अधिवक्ताओं से अपराधियों को जल्द से जल्द और कठोर सजा दिलाने की पैरवी करने की बात कही।
सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि बार एसोसिएशन जानसठ की स्थापना के बाद से इस संस्था की सेवा करने वाले मृतक अधिवक्ताओं को समर्पित करते हुए अधिवक्ता स्मृति द्वार बनवाया गया है। मंत्री से हाईवे पर अधिवक्ताओं की दुर्घटनाओं से सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पुल बनवाए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने की। जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति लाला कुंज बिहारी अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन हसीन हैदर जैदी एडवोकेट ने किया। मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, जावेद हुमायूं, हिलाल मेहंदी, पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, यनेश तंवर, मांगे सिंह, शहजाद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed