{"_id":"69260a5d4a8cd6d61007450b","slug":"admission-process-for-deled-has-started-applications-will-be-accepted-till-december-15-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-159433-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीएलएड की प्रवेश प्रकिया हुई शुरू, 15 दिसंबर तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीएलएड की प्रवेश प्रकिया हुई शुरू, 15 दिसंबर तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएलएड का नया सत्र फरवरी में शुरू कराने की योजना के चलते ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। डायट परिसर और निजी कॉलेजों में डीएलएड प्रशिक्षुओं के प्रवेश के लिए 15 दिसंबर तक फार्म भरे जाएंगे। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को राजकीय व निजी संस्थानों में सीट मिलेगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और एनसीटीई मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में डीएलएड प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उम्मीदवार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए पात्र बनते हैं। डायट के परीक्षा प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा और इसे जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित है। पूरा आवेदन केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा और किसी भी ऑफलाइन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट-आउट और फीस रसीद सुरक्षित रखें।
डायट परिसर में हैं 200 सीटें उपलब्ध
उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर 200 सीटें उपलब्ध हैं। इन पर प्रवेश रैंकिंग के आधार पर प्राप्त होगा। काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को राजकीय अथवा निजी संस्थान उनकी मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।