फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration uprooted flags, banners, hoardings

प्रशासन ने झंडे, बैनर, होर्डिग्स उखाड़े

Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Administration uprooted flags, banners, hoardings
आचार संहिता लागू होने पर नगर से राजनैतिक दलों को होडिंग्स उतरते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने शहर में अभियान चलाकर पार्टियों के झंडे, बैनर और होर्डिंग्स उखाड़ दिए। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान में एक साथ तीन टीमें शामिल रहीं। शहर के सभी चौराहों और मुख्य मार्गों पर एक साथ अभियान चला।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने शहर में होर्डिंग्स हटाने का अभियान चला दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में शिवचौक, मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार मौजूद रहे। इन चौराहों से सभी होर्डिंग्स, बैनर, झंडे पूरी तरह हटा दिए गए। शामली रोड, रुड़की रोड, मेरठ रोड पर भी पालिका की टीम ने अभियान चलाकर होर्डिंग्स उखाड़े। दूसरी टीम तहसीलदार न्यायिक जयेंद्र कुमार के नेतृत्व में नईमंडी क्षेत्र में रही। पुलिस और पालिका कर्मियों के सहयोग से जानसठ रोड के सभी चौराहों से होर्डिंग्स हटाए गए।
विज्ञापन

भोपा पुल, विश्वकर्मा चौक, गांधी कालोनी में लगातार अभियान चलाया गया। सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री उतारी गई। इसी तरह जिला परियोजना निदेशक प्रमोद यादव के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। शहर के महावीर चौक, मालवीय चौक, कचहरी रोड, अंसारी रोड पर अभियान चलाया गया। क्षेत्र को विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री से मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से हटवाई जा रही प्रचार सामग्री
सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही शहर में अभियान चलाया गया। पूरे शहर को विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री से मुक्त कराया जा रहा है। प्रशासन की तीन टीम शहर में एक साथ लगी है।

आचार संहिता की घोषणा के बाद शिव चौक से होडिग्स उतारते पालिका कर्मचारी।

आचार संहिता की घोषणा के बाद शिव चौक से होडिग्स उतारते पालिका कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आचार संहिता की घोषणा के बाद दलों के झंडे उतारते पलिका कर्मचारी।

आचार संहिता की घोषणा के बाद दलों के झंडे उतारते पलिका कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed