फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration team beat advocates by seven wickets

प्रशासन की टीम ने अधिवक्ताओं को 7 विकेट से हराया

Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Administration team beat advocates by seven wickets
जानसठ में क्रिकेट मैच में प्रशासन ने जीता कप। - फोटो : KHATAULI
प्रशासन की टीम ने अधिवक्ताओं को सात विकेट से हराया
विज्ञापन

जानसठ। प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में प्रशासन ने अधिवक्ताओं टीम को सात विकेट से हराकर कप पर कब्जा कर लिया।
रविवार को डीएवी कॉलेज के मैदान पर सद्भावना क्रिकेट मैच जेसीएल कमेटी ने बार एसोसिएशन के कप्तान प्रदीप गर्ग और प्रशासन एकादश टीम के कप्तान एसडीएम कुलदीप मीणा की टीम के बीच मैच कराया गया। टास जीतकर बार एसोसिएशन टीम के कप्तान प्रदीप गर्ग ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान बार एसोसिएशन की टीम ने 20 ओवर में 139 रन का स्कोर बनाया। निशांत कांबोज ने 26 रन, नावेद ने 26 रन, धनसिंह ने 23 रन, वेंकटेश गोयल ने 21 रन बनाए और बाकी खिलाड़ी एक या दो रन बनाकर ही आउट हो गए। प्रशासन की ओर से अश्वनी ने एक, राहुल शर्मा ने दो, सीओ शकील अहमद ने दो, रोहित अत्री ने एक विकेट लिया। प्रशासन टीम द्वारा 139 रन के लक्ष्य पर खेलते हुए, 13.3 ओवर में 140 रन का स्कोर बनाकर क्रिकेट मैच जीत लिया। प्रशासन की ओर से सीओ शकील अहमद ने 32 बाल में 44 रन की पारी खेली और ओपनर मुनेंद्र नागर ने 36 बाल पर 55 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया। एसडीएम कुलदीप मीणा द्वारा चौका मारकर मैच 13.3 ओवर में 140 स्कोर पूरा करते हुए मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रशासन की टीम के खिलाड़ी सीओ शकील अहमद को दिया गया तथा बेस्ट बल्लेबाज मुनेंद्र नागर को चुना गया। जानसठ की ग्रीन नर्सरी की ओर से इमरान द्वारा मैन ऑफ द मैच में पर्यावरण को बढ़ाने के लिए पौधा देकर व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, दरोगा चंद्रसेन सैनी, हसीन, हैदर जैदी, जावेद, हुमायुं, विवेक उपाध्याय, राकेश वालिया, प्रवीण तंवर, दीपेश गुप्ता, उबेद हुमायुं, सचिन शर्मा, वाशिम सभासद, सुनील कश्यप, अमरजीत सैनी, अब्दुल्लाह कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed