फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration sealed three crushers for burning banned polythene

Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित पॉलिथीन जलाने पर प्रशासन ने तीन कोल्हू सील किए

Tue, 31 Dec 2024 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Administration sealed three crushers for burning banned polythene
ककरौली। क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में एसडीएम जानसठ व प्रदूषण विभाग की टीम ने अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन जलाने पर तीन गुड़ कोल्हुओं को सील कर दिया। कोल्हुओं के मालिकों को नोटिस देकर जुर्माना भी लगाया गया ।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में गुड़ कोल्हुओं की भट्टी में संचालक ईंधन के नाम पर कचरे से निकली प्लॉस्टिक और पॉलिथीन व रबड़ जलाकर गुड़ बनाने का काम कर रहे थे। इनसे निकलने वाला दम घोंटू जहरीला धुआं ग्रामीणों को परेशान कर रहा था। गांव की आबादी के बीच चल रहे इन कोल्हुओं के इस जहरीले धुएं की चपेट में आकर कई ग्रामीण बीमार हो गए। क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार से शिकायत की थी। सोमवार को ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार व प्रदूषण विभाग की जेई संध्या शर्मा व रविश कुमार ने ककरौली पुलिस को साथ लेकर गांव कम्हेड़ा में 10 कोल्हुओं का औचक निरीक्षण किया। तीन कोल्हुओं के आसपास भारी संख्या में पॉलीथिन और प्लास्टिक पन्नी पड़ी मिली और प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी व रबड़ जलती पाई गई। प्रदूषण विभाग ने कम्हेड़ा निवासी मौसम, आलिम व इस्राइल के कोल्हुओं को सील कर दिया । एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि सील किए गए कोल्हुओं के संचालकों पर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed