फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration asks for support from ex-servicemen

भूतपूर्व सैनिकों से आपसी सौहार्द को प्रशासन ने मांगा सहयोग

Fri, 08 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Administration asks for support from ex-servicemen
कलेक्ट्रेट सभगार में पूर्व सैनिकों से वार्ता करती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन ने भूतपूर्व सैनिकों से मांगा सहयोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले के मद्देनजर भूतपूर्व सैनिकों के साथ प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की। डीएम ने कहा कि आने वाला फैसला देश के सर्वोच्च न्यायालय का फैसला है, जिसका सभी को पूर्ण रूप से सम्मान करना है। सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करें व भावनाओं का आदर करें।

जिला पंचायत सभागार में भूतपूर्व सैनिकों से डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि अयोध्या पर निर्णय किसी भी दिन आ सकता है। जो भी निर्णय आये उसका तहे दिल से स्वागत किया जाए। मामला बेहद संवेदनशील है। आपसी भाईचारे एवं सौहार्द से जुड़ा मामला है। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का अच्छा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन या समूह कोई ऐसी बात नहीं करेगा, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पडे़। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से कहा कि आपको पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा कि खुराफाती तत्व व असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखनी है। यह संवेदनशील समय है। सोशल मीडिया पर इस फैसले के संबंध में कोई मेसेज, ट्वीट या वीडियो आती है तो तत्काल सूचित करें। साथ ही सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक गांव में जाकर इसके बारे में जागरूक करें कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करना है। इस संबंध में कोई टीका टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि एक समूह बनाया जाए, जिसमें भूतपूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हो और वो गांव में शांति व सौहार्द की अपील करें। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। जनपद का सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित सिंह, बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed