{"_id":"5797b7964f1c1b3a3721df8f","slug":"adg-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ शिविर में पूजा अर्चना करते एडीजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजीपी (कानून व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने खतौली पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजीपी ने गंगनहर पुल पर लगे विशाल शिविर में भगवान भोलेनाथ की आरती की। इसके बाद उन्होंने नगर के दो कांवड़ सेवा शिविरों का उद्घाटन किया।
एडीजीपी मंगलवार को गंगनहर पर पहुंचे और चेयरमैन पारस जैन की ओर से लगाए गए विशाल शिविर में भगवान भोलेनाथ की आरती की। इसके बाद उन्होंने दो अन्य कांवड़ शिविरों का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पालिका चेयरमैन पारस जैन, भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सभासद पंकज भटनाकर, सभासद पति अप्पल सैनी, सत्येंद्र आर्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद एडीजीपी ने गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग सहित जीटी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों का कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वे पुरा महादेव की ओर रवाना हो गए। इस दौरान डीएम दिनेश कुमार सिंह, मेरठ जोन के आईजी सुजीत पांडेय, डीआईजी जेके शाही, एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा, एसडीएम बाबूराम, सीओ हरिराम यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।