UP: सीएम योगी कल पहुंचेंगे मुजफ्फरनगर-बिजनौर, कार्यक्रम की तैयारियों में अफसर, ADG-मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
CM Yogi Adityanath Update : सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शुकतीर्थ में पधारेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी और मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में निरीक्षण किया।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित शुकतीर्थ दौरे की तैयारियों के लिए मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल और सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद ने स्वामी कल्याणदेव हेलीपैड से श्री शुकदेव आश्रम परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभास्थल को भी देखा।
भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से भेंट की। सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शुकतीर्थ में पधारेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी और मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में निरीक्षण किया। डीआईजी अजय साहनी, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, सीडीओ संदीप भागिया, चीफ कंजर्वेटर एनके जानू, डीएफओ कन्हैया पटेल, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसपी यातायात कुलदीप सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
पौधरोपण भी करेंगे सीएम
सीएम हेलीपैड पर उतरने के बाद श्री शुकदेव आश्रम परिसर के मैदान में पंचवटी वाटिका में बेल, बरगद, पीपल, अशोक और आंवला सहित पांच पौधों का रोपण करेंगे। श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मंत्रपाठ होगा। सामाजिक वानिकी विभाग तैयारी में जुटा है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर
पहले बिजनौर आएंगे सीएम योगी
शनिवार को सीएम योगी पहले बिजनौर में विदुर कुटी पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शुकतीर्थ आएंगे। जनसभा और पौधरोपण के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई