फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ADG and DIG inspect polling booths

एडीजी व डीआईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
ADG and DIG inspect polling booths
गांव खोकनी में मतदान स्थल का निरीक्षण करते डीआईजी व कमिश्रर। - फोटो : KHATAULI
एडीजी व डीआईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

शाहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शाहपुर क्षेत्र के गांवों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। एडीजी जोन राजीव सभरवाल व डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल ने गांव सोरम में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने गांव पलड़ी व कुटबा-कुटबी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

क्षेत्र के गांवों में सोमवार सुबह सात बजे से ही मतदान के लिए लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं थीं। मतदाताओं को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व मास्क लगाने के बाद ही एंट्री दी गई। गांवों में ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी कराई गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने सुबह से ही क्षेत्र के गांव पलड़ी व कुटबा-कुटबी पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। गांव पलड़ी में एसएसपी ने मतदान केंद्रों पर जमा प्रत्याशियों के एजेंटों को मतदाताओं से बात न करने और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। उनके निर्देश पर मतदान केंद्रों के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने लाठियां फटकारकर भगा दिया। वहीं, गांव कसेरवा के मतदान केंद्रों पर डीएम-एसएसपी ने मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम पहुंचे और ऐतिहासिक चौपाल पर बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान अधिकारियों को नियमानुसार मतदान कराने और कोविड-19 नियमावली का भी पूरी तरह से पालन कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव दर गांव पड़े इतने वोट
- गांव पलड़ी में 7909 में 5415 वोट पड़े
- गांव आदमपुर में 2997 में 2426 वोट पड़े
- गांव चांदपुर में 1196 में से 958 वोट डाले गए
- गांव बसीकला में 4560 में से 3578 डाले गए
- गांव पलड़ा में 2232 में 1608 पड़े
- गांव रसूलपुर जाटान में 2607 में 1910 वोट डाले गए
- गांव दुल्हेरा में 2146 में से 1793 वोड पड़े
- गांव कमालपुर में 2442 में से 1869 वोट डाले गए
- गांव गोयला में 8865 में 5480 वोट डाले गए
- गांव काकड़ा में 6034 में 4056 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed