{"_id":"58b329ca4f1c1bbd568311d4","slug":"adampur-current-female-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर के जंगल में घास काटने गई महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर के जंगल में घास काटने गई महिला की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
करंट से महिला की मौत के बाद विलाप करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के गांव आदमपुर के जंगल में घास काटने गई महिला टूटे पड़े तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा करते शामली रोड पर शव को रख कर जाम लगा दिया। एसडीएम बुढ़ाना द्वारा पांच लाख के मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
शाहपुर के गांव आदमपुर निवासी नसीमा (50) अपने नेत्रहीन पति खलील के साथ रविवार सुबह गांव के जंगल में घास लेने गई थी। वहां टूटे पड़े तार की चपेट में आ गई, जिसमें करंट आ रहा था। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत निगम के प्रति रोष व्यक्त करते हुए शामली-शाहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुभाषचंद राठौर ने ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया, परंतु ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
मौके पर पहुंचे एसडीएम बुढ़ाना श्याम अवध चौहान ने पांच लाख का मुआवजे शासन से दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी विद्युत विभाग कार्य नहीं करता। एसडीएम ने आदमपुर बिजलीघर के जेई के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।