{"_id":"5e2c8c0f8ebc3e4b2736d7c3","slug":"activists-join-namami-ganga-yatra-mla-khatauli-news-mrt465749870","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगा यात्रा में कार्यकर्ता शामिल हो- विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगा यात्रा में कार्यकर्ता शामिल हो- विधायक
विज्ञापन
नमामि गंगा यात्रा में कार्यकर्ता शामिल हों : विधायक
जानसठ। गांव कवाल में विधायक विक्रम सैनी ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में नमामि गंगा यात्रा में मुख्यमंत्री की सभा में कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
शनिवार को गांव कवाल में विधायक विक्रम सैनी के निवास स्थान पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 27 जनवरी की नमामि गंगा यात्रा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से मंथन किया गया। विधायक ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना भाजपा का प्रमुख एजेंडा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करने व 27 जनवरी को बिजनौर से प्रारंभ होने वाली नमामि गंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं से पहुंचने व रामराज में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में बृजेश रस्तोगी, ऋतुराज गुर्जर, महेश चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मनोज राठी, अश्वनी उपाध्याय, अमित कसाना, सतीश खटीक, सुरेश आर्य, अंकित प्रजापति, प्रधान विपिन चौधरी, विपिन गुर्जर, आदि मौजूद रहे।