फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action should be taken against lover in case of student suicide

छात्रा प्रकरण में प्रेमी के दोस्तों पर भी कार्रवाई हो

Thu, 25 Feb 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against lover in case of student suicide
छात्रा प्रकरण में प्रेमी के दोस्तों पर भी कार्रवाई हो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने गांधीनगर में छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रेमी के साथ ही उसके दोस्तों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में मंगलवार शाम कक्षा-11 की छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने कूकड़ा निवासी प्रेमी पर संबंध बनाकर मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने व फोटो अपने दोस्तों को भी दिखाने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर छात्रा के पिता ने आरोपी तुषार के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि आत्महत्या करने वाली किशोरी का उसके प्रेमी व उसके दोस्तों द्वारा कई माह से शोषण किया जा रहा था। इस संबंध में करीब तीन माह पूर्व पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत भी की गई थी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके चलते ही छात्रा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। संघर्ष मोर्चा ने घटना में शामिल तुषार के सभी दोस्तों को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed