फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Acharya Shri 108 Saurabh Sagar Maharaj Acharya Shri 108 Saurabh Sagar Maharaj made his auspicious entrymade his auspicious entry

Muzaffarnagar News: आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महाराज ने किया मंगल प्रवेश

Mon, 09 Jun 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Acharya Shri 108 Saurabh Sagar Maharaj Acharya Shri 108 Saurabh Sagar Maharaj made his auspicious entrymade his auspicious entry
सकल जैन समाज ने चरण प्रक्षालन और आरती कर आशीर्वाद लिया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वहलना स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य श्री108 सौरभ सागर महाराज ने मंगल प्रवेश किया। इस मौके पर सकल जैन समाज ने चरण प्रक्षालन और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि आचार्य श्री ने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद ज्ञानोदय क्लब की ओर से भगवान पार्श्वनाथ का 157वां सामूहिक अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पार्श्वनाथ का अभिषेक, पूजन व शांतिधारा में भाग लिया। साथ ही उनके सानिध्य में मानव कल्याण, जीव दया और विश्व शांति के लिए कल्याण मंदिर स्रोत विधान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, खतौली, देहरादून से जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, प्रवीण जैन, सतीश जैन, रोहित जैन, आशीष जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed