{"_id":"5f84a2f68ebc3e9ba2052984","slug":"accused-threatening-alania-murder-muzaffarnagar-news-mrt505837188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी दे रहे ऐलानिया कत्ल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी दे रहे ऐलानिया कत्ल की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोपी दे रहे एलानिया कत्ल की धमकी
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र में किशोरी से पांच दिन पूर्व हुई छेड़छाड़ की घटना के आरोपी पीड़ित परिवार को हत्या की धमकी दे रहे हैं। आरोपी को अपने पास होना बताते हुए उसका मामा पुलिसकर्मियों को भी गालीगलौज से संबोधित कर रहा है, जिसका ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।
तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का युवक स्टूल देने के बहाने अपने घर ले गया था, जहां उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी ने आरोपी के हाथ पर काटकर किसी तरह वहां से भागकर खुद को बचाया था। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने अगले दिन आरोपी सोनू के खिलाफ कर ली थी, जिसके बाद आरोपी व उसके परिजन घर से फरार हो गए थे। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी बीच सोमवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी सोनू का मामा पीड़ित परिवार के युवक को कॉल कर गालीगलौज करते हुए उसे एलानिया कत्ल की धमकी दे रहा है। यही नहीं, सात मिनट से अधिक की इस ऑडियो में आरोपी मामा छेड़छाड़ के आरोपी को अपने पास ही होना बताया है। सोमवार को यह ऑडियो वायरल होने से क्षेत्र में जहां एक तरफ पुलिस की किरकिरी हो रही है, वहीं एसओ कपिलदेव वायरल ऑडियो की जानकारी होने से ही इंकार कर रहे हैं। एसओ का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज करा दिए गए हैं, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है। वायरल ऑडियो की उन्हें जानकारी नहीं है, यदि पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो इसका भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।