फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of rape accused in Muzaffarnagar

जनपद में भी दुष्कर्म आरोपियों को मिली थी गोली

Sat, 07 Dec 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape accused in Muzaffarnagar
दिसंबर 2017 में दुष्कर्म के आरोपियों से मुठभेड़ के बाद मौके का निरीक्षण करते तत्कालीन कप्तान अनंत द - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुनील सैनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया को सामूहिक दुष्कर्म कर जिंदा जलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पूरे देश में हैदराबाद पुलिस का इस्तकबाल किया जा रहा है, लेकिन मुजफ्फरनगर जनपद में भी दो वर्ष पूर्व सामूहिक दुष्कर्म कर युवती और उसके मासूम भांजे की हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर किया जा चुका है। एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली लगी थी, दोनों बदमाश घायल हुए थे। इस वारदात का खुलासा करने व आरोपियों को एनकाउंटर करने वाले तत्कालीन चरथावल इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र शर्मा को पुलिस विभाग के साथ ही समाजसेवी संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया था।
- यह थी वारदात :
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह वारदात 19 दिसंबर 2017 को चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 19 वर्षीय बीएससी की छात्रा अपने आठ साल के भांजे के साथ खेत से चारा लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। रातभर युवती व भांजे की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। अगले दिन जंगल में दोनों के शव पड़े मिले थे, धारदार हथियार से गर्दन काटकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस जांच में गांव लुहारी खुर्द निवासी तीन आरोपियों जान मोहम्मद उर्फ जानू, मुकम्मिल और शराफत उर्फ फक्कड़ के नाम इस वारदात में सामने आए थे।
विज्ञापन

- ऐसे हुआ था एनकाउंटर :
तत्कालीन चरथावल थाना इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र शर्मा (अब डायल-112 प्रभारी) ने एसएसआई मनोज कुमार चाहल व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वारदात के छह दिन बाद 25 दिसंबर 2017 को थानाभवन मार्ग स्थित पीपलशाह मोड़ पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोका। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुकम्मिल व जान मोहम्मद को गोलियां लगीं थीं, जबकि शराफत उर्फ फक्कड़ ने उसी समय खुद को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। आरोपियों के कब्जे से छात्रा का खून सेे सना शॉल और हत्याकांड में प्रयुक्त दरांती बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऐसे दिया था शर्मनाक वारदात को अंजाम :
एनकाउंटर में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि घटना के दिन 19 दिसंबर-17 को वे गांव के बाहर शराब पी रहे थे। इसी दौरान छात्रा और उसके भांजे को खेत पर जाते देख उन्होंने पीछा किया और सुनसान स्थान पर दोनों को पकड़कर मुंह दबाकर खेत में खींच ले गए। वहां आरोपियों ने आठ साल के मासूम की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी और छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। भेद खुलने के डर से आरोपियों ने दरांती से छात्रा और उसके भांजे की गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी।

- एडीजे-14 कोर्ट में ट्रायल पर है केस :
इस मामले में जल्दी ही न्यायालय का निर्णय आने वाला है। इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि एडीजे- 14 कोर्ट में यह मामला ट्रायल पर है, जिसमें सभी गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सुबूत भी कोर्ट के समक्ष पेश किए जा चुके हैं। केस अपने अंतिम दौर में है और जल्द ही निर्णय आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed