फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of not treating the scorched laborer on the factory owner

Muzaffarnagar News: फैक्टरी मालिक पर लगाया झुलसे मजदूर का उपचार न कराने का आरोप

Fri, 28 Jul 2023 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of not treating the scorched laborer on the factory owner
भोपा रोड स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार को बॉयलर फटने से हो गई थी दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

एक मजदूर झुलस गया था, परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर रुपया न देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के भोपा रोड पर केमिकल फैक्टरी में हुए हादसे में झुलसे मजदूर की हालत स्थिर बनी हुई हैं। घायल को मेरठ अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा हैं। उधर, घायल के परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर आश्वासन देने के बावजूद उपचार के लिए पैसा न देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

बृहस्पतिवार सुबह भोपा रोड स्थित बजरंग एलम प्राइवेट लिमिटेड केमिकल फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह बायलर फटने से कसौली निवासी अली नवाज और चंदौसी निवासी रामभोरन की मौत हो गई थी। कसौली निवासी जयपाल झुलस गया था, जिसे मेरठ में उपचार दिलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया था कि दोनों मृतकों को आर्थिक सहायता दे दी गई थी। घायल को उपचार कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार क जयपाल की पत्नी बिमलेश परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंची। बताया कि फैक्टरी मालिक उन्हें उपचार के लिए पैसे नहीं दे रहा है। उन्हें उपचार कराने में परेशानी हो रही है। एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उधर, पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed