फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of marrying second time, case filed

Muzaffarnagar News: दूसरी शादी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of marrying second time, case filed
मुजफ्फनगर। पहले तो मूकबधिर युवती से शादी कर ली। बाद में उस पर विधवा मां का घर बिकवा कर रुपये लाकर देने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर आरोपी युवक ने दूसरी शादी कर ली। पीडि़त की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नई मंडी निवासी महिला दुईजी ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने अपनी मूकबधिर बेटी की शादी 2010 में फतेहपुर के निर्मल कुमार के साथ लगभग सात लाख रुपये खर्च कर की थी। अन्य दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


उनकी बेटी को ससुराल वाले परेशान करने लगे। पहले तो उनकी बेटी से गाड़ी व नकद रुपया मांगते थे। बाद में उनकी बेटी पर दबाव बनाया जाने लगा कि वह अपनी विधवा मां का घर बिकवा कर उसके रुपये उन्हें ले जाकर दे। उनकी बेटी बोलती व सुनती भी नहीं थी। उसे कई कई दिन तक खाना देना बंद कर दिया। उसने दो बेटों को जन्म दिया। लॉकडाउन में वादी ने अपनी बेटी काे बच्चों सहित मायके बुला लिया। तभी से वह सभी मायके में है। अब पता चला कि निर्मल ने दूसरी शादी कर ली है। विधवा महिला ने बेटी के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी सीओ रुपाली राॅय ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed