{"_id":"618968855ce6922a9a00a2a6","slug":"accused-of-forcibly-getting-married-by-converting-a-teenager-muzaffarnagar-news-mrt564027118","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का धर्म परिवर्तन करा जबरन शादी कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का धर्म परिवर्तन करा जबरन शादी कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांव वहलना से 24 अक्तूबर को लापता हुई किशोरी के परिजनों ने उसका धर्म परिवर्तन कर जबरन दूसरे वर्ग के युवक से शादी कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी अख्तर हुसैन ने एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गत 24 अक्तूबर की दोपहर पड़ोस की महिला बुलाकर ले गई थी। इसके बाद से किशोरी का सुराग नहीं है। पिता ने 26 अक्तूबर को महिला समेत दो के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, उसकी बेटी को घर से बुलाकर ले जाने वाली महिला ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर जबरन दूसरे वर्ग के युवक से उसकी शादी करा दी है। आरोप लगाया कि शादी के बाद नाबालिग बेटी को मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में बंधक बनाकर रखा गया है। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में अपहरण की विवेचना कर रहे दरोगा को जानकारी दी गई, लेकिन उसके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाने के साथ ही मामले की विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराए जाने की भी गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।