{"_id":"66e4914b9bb740f0f5039bd4","slug":"accused-of-divorcing-a-married-woman-case-filed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-129875-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विवाहिता को तलाक देने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विवाहिता को तलाक देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Sat, 14 Sep 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं कर सकी तो पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया। इस आरोप में पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
खालापार निवासी एक युवती की शादी जून 2023 को नगर निवासी रिहान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से विवाहिता का उत्पीड़न करते हुए अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं की जा सकी थी। इस बारे में मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में कई बार पंचायत हुई। आरोप है कि 27 मार्च को विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद विवाहिता को लेकर पति गांव सुजडू में किराए के मकान में रहने लगा था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर तीन सितंबर को मारपीट कर पति ने विवाहिता को तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति रिहान सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।