फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of converting a woman and two girls

महिला-दो बच्चियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, तहरीर दी

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of converting a woman and two girls
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक मुस्लिम समुुदाय के व्यक्ति पर एक महिला व उसकी दो बेटियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। हिंदू संगठन के नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक गांव में रहने वाली महिला ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर पड़ोसी लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि आरोप लगाने वाली महिला दूसरे समुदाय की है, जो एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ अपनी छह व आठ साल की दो बेटियों के साथ रह रही है। वह आरोप भी झूठा लगा रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चला। हिंदू जागरण मंच के महामंत्री अंकुर राणा ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी ली और इस बारे में पुलिस को एक तहरीर दी। कहा कि महिला उत्तराखंड की रहने वाली है। जो दो बेटियों के साथ गैर समुदाय के व्यक्ति के साथ रह रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो सच सामने आ गया। आरोपी व्यक्ति व महिला ने वर्ष 2019 का एक निकाहनामा भी दिखाया। निकाह हुए तीन साल हुए है, जबकि दोनों बच्चियों की उम्र ज्यादा है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने महिला के साथ ही दो बच्चियों का भी धर्म परिवर्तन कराया है। हिंदू संगठन नेता ने एक दारोगा पर आरोपी व्यक्ति का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed