फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of conversion and abortion arrestedAccused of conversion and abortion arrested

Muzaffarnagar News: धर्म परिवर्तन और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of conversion and abortion arrestedAccused of conversion and abortion arrested
फोटो समाचार
विज्ञापन

बुढ़ाना। महिला को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन, गर्भपात कराने के आरोपी बुढ़ाना निवासी आदिल उर्फ आयुष गुर्जर को पुलिस ने कस्बे के खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसकी पत्नी व एक अन्य अभी फरार हैं।

दिल्ली निवासी महिला ने बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि कस्बे के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आदिल उर्फ आयुष गुर्जर ने अपना नाम व धर्म छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया, उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अपने घर बुढ़ाना लाकर नशे का इंजेक्शन देकर बेहाेशी की हालत में उसका गर्भपात कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी आदिल उर्फ आयुष गुर्जर व उसकी पत्नी फरीम, एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी आदिल उर्फ आयुष गुर्जर को पुलिस ने कस्बे के खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में आरोपी आदिल उर्फ आयुष गुर्जर की सहयोगी पत्नी फरीम, एक अज्ञात अभी फरार है। मामले में अभी जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed