फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of beating the inspector, demonstration in the police station

Muzaffarnagar News: दरोगा पर पिटाई करने का आरोप, थाने में प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating the inspector, demonstration in the police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। चीनी मिल कर्मी ने पीआरवी पर तैनात दरोगा पर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए ककरौली थाने में प्रदर्शन किया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पीड़ित को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित आरएसएस का गांव प्रभारी भी है।
गांव दरियापुर निवासी पुष्पेंद्र ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मोरना चीनी मिल के क्रय केंद्र पर तौल कर्मी है। उनकी ड्यूटी रात में दो बजे की शिफ्ट में चल रही है। सोमवार को वह अपनी रिश्तेदारी मीरावाला में रुका था। रात को वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए चला था। मीरावाला रजबहे के पुल पर पहुंचा तो पीआरवी पर तैनात दरोगा ने उसे टॉर्च की रोशनी से इशारा कर अपने पास बुलाया। उसने ने पुलिसकर्मियों को मिल में ड्यूटी पर जाने की बात कही। आरोप है कि दरोगा अकारण ही हमलावर हो गए और उसकी पिटाई की। इसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसका भोपा सीएचसी में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

इस मामले में डायरेक्टर अरुण, सुबोध सैनी, अंकुर गुर्जर, धर्म सिंह, विनोद आदि ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पीड़ित को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए। थाना प्रभारी का कहना है कि अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed