फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of attack filed bail application in court

महिला आईएएस पर हमले के आरोपी ने डाली जमानत अर्जी

Thu, 06 Aug 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of attack filed bail application in court
हमले के आरोपी ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिहार प्रांत के पटना में पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत आईएएस महिला अफसर की हत्या का प्रयास करने के आरोपी पति ने मंगलवार को जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। हालांकि कोर्ट में अवकाश होने के कारण फिलहाल इस पर सुनवाई नहीं हो सकी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड आत्मकुंज कॉलोनी निवासी डॉ वागीशचंद्र शर्मा की बेटी शैलजा शर्मा बिहार कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अफसर हैं, जो फिलहाल राजधानी पटना के पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने करीब आठ साल पूर्व बिहार के ही जनपद गया निवासी राजीव नयन से प्रेम विवाह किया था। दंपती के चार साल की एक बेटी भी है। राजीव नयन फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम में रीजनल पीएफ कमिश्नर पद पर कार्यरत हैं। महिला आईएएस शैलजा शर्मा पर शनिवार रात उनके पति राजीव नयन ने घर आकर गालीगलौज करते हुए मारपीट की थी। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ करते हुए गला दबाकर महिला आईएएस की हत्या का भी प्रयास किया गया। मामला वरिष्ठ अफसर से जुड़ा होने के चलते थाना पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। महिला आईएएस की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर रविवार सुबह उन्हें जेल भेज दिया था। जेल जाने के तीसरे ही दिन मंगलवार को हमले के आरोपी पति ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि कोर्ट में अवकाश होने के चलते फिलहाल इस अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed