फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accident on highway: School vehicle collides with sugarcane-laden tractor trolley, one student dead

हाईवे पर हादसा: स्कूल वाहन व गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, एक छात्र की मौत, छह घायल

Mon, 02 Dec 2024 09:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Dec 2024 09:28 PM IST
सार

पानीपत खटीमा हाईवे पर अंडरपास के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व स्कूल की  टाटा मैजिक गाड़ी में टक्कर लगने के कारण हादसा हो गया। हादसे में एक छात्र की दर्दनाक माैत हो गई जबकि चार छात्र व दोनों वाहनों के चालक घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Accident on highway: School vehicle collides with sugarcane-laden tractor trolley, one student dead
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी में पानीपत-खटीमा हाईवे पर काजीखेड़ा के अंडरपास के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व स्कूल की  टाटा मैजिक गाड़ी में टक्कर हो गई। जिसमें एक छात्र अभिनव (11) की मौत हो गई जबकि चार छात्र व दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। अभिनव सहित तीन छात्रों व टाटा मैजिक गाड़ी चालक को रेफर किया गया था। हादसा छुट्टी होने के बाद छात्रों को घर छोड़ने जाने के दौरान हुआ। टाटा मैजिक गाड़ी में एक शिक्षिका सहित दस छात्र सवार थे।

विज्ञापन


 बघरा के पास गांव मुरादपुरा में सीसीएस पब्लिक स्कूल है। जिसमें काजीखेड़ा, जागाहेड़ी व आसपास गांवों के काफी छात्र पढ़ते है। काफी छात्र स्कूल की टाटा मैजिक गाड़ी में स्कूल जाते हैं। 

विज्ञापन

सोमवार दोपहर छुटटी होने के बाद टाटा मैजिक गाड़ी में जागाहेड़ी निवासी चालक रविश अपने ही गांव निवासी छात्र वेदांश, अभिनव व आयुष तथा काजीखेड़ा निवासी अनंत व आयुष व अन्य पांच छात्रों को घर छोड़ने जा रहा था।

ग्रामीणों ने बताया कि चालक काजीखेड़ा के अंडरपास के पास सर्विस रोड से गाड़ी को ले जा रहा था। इसी दौरान सामने से नया गांव मंधेडा निवासी वीशू तोमर गन्ने से लटी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहा था। जो तितावी चीनी मिल में गन्ने डालने जा  रहा था।  दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। 

इस हादसे में टाटा मैजिक गाड़ी का चालक फंस गया। हादसे कोे देखकर राहगीरों ने टाटा मैजिक गाड़ी में फंसे चालक व घायल छात्रों को बाहर निकाला। पांच घायल छात्रों व बस चालक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक को घायल हालत में परिजन अस्पताल ले गए। 

डॉक्टरों ने बताया कि चालक रविश व अनंत, वेदांशु, आयुष को रेफर किया गया है। अन्य दोनों छात्रों को उनके परिजन उपचार के बाद ले गए थे। बस को स्कूल संचालकों ने लगाया था। जिस पर वेतन पर चालक को रखा था। स्कूली वाहन में शिक्षिका करिश्मा व अन्य छात्र भी सवार थे। जिन्हें चोट नहीं आई थीं। 

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायल छात्र अभिनव की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई है।  दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बताया कि बस के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed