{"_id":"61fec3ce4dc0167f062d44b6","slug":"accident-on-delhi-dehradun-highway-three-killed-four-injured-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा : मुजफ्फरनगर में वैन में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा : मुजफ्फरनगर में वैन में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, तीन की मौत, चार घायल
Sun, 06 Feb 2022 12:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:07 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था की टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने उसे काफी तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली देहरादून हाईवे पर शनिवार देर शाम वैन में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
बताया गया कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी कुछ लोग शनिवार सवेरे वैन में सवार होकर धनपुरा उत्तराखंड में अंतरपाल के बेटे की शादी समारोह में गए थे। रात्रि में ये लोग वापस लौट रहे थे। करीब आठ बजे जब वह पुरकाजी खादर क्षेत्र की सोलानी नदी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी वैन में टक्कर मार दी। जिसमें बृजेश व जैन सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल लोगों को पुलिस पुरकाजी अस्पताल ले गई। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस घायल को मुजफ्फरनगर के लिए लेकर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में मांगेराम (60) निवासी बुढ़ाना की मौत हो गई। घायल अंतरपाल, पूरण, नरेश पाल, छोटू को मुज़फ्फरनगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पहुचने पर बृजेश के पिता मांगेराम की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
.
चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भागा
हादसा इतना भयंकर था की टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने उसे काफी तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।