फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   accident matter in report

घायल सिपाही के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई

Mon, 25 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident matter in report
रतनपुरी। शनिवार देर रात बाईपास हाईवे पर हुए सड़क हादसे के मामले में घायल सिपाही राहुल के पिता ने उत्तराखंड परिवहन के अज्ञात वॉल्वो बस चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। उधर, घायल तीनों सिपाहियों का मेरठ के आनन्द अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम दो अलग अलग बाइकों पर सवार रतनपुरी थाने पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों रोबिन सिंह, पवन कुमार और राहुल कुमार मुजफ्फरनगर में बलवा ड्रिल में भाग लेकर वापस रतनपुरी थाने लौट रहे थे। रास्ते में बाईपास हाइवे पर गंगनहर पुल के पास उत्तराखंड परिवहन की वॉल्वो बस चालक ने उस समय चपेट में ले लिया था। जिसमें तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे खतौली, मंसूरपुर और रतनपुरी पुलिस ने घायल तीनों सिपाहियों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के आनंद अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तीनों सिपाहियों का अस्पताल मे इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है। उक्त घटना के संबंध में घायल सिपाही राहुल के पिता डोरी सिंह निवासी ताहरपुर, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ ने उत्तराखंड परिवहन के अज्ञात वोल्वो बस चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed