Accident In Muzaffarnagar: खतौली में नहर पटरी पर दो वाहनों की भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल
उत्तर प्रदेश के खतौली में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कुनबा बढ़ाने में जुटे जयंत, जैनब सिकंदर रालोद में शामिल, दी जा सकती है ये अहम जिम्मेदारी
खतौली क्षेत्र मे गंगनहर पटरी पर मैली से लदे केंटर व ट्रैक्ट-ट्राॅली में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
मेरठ के थाना सरुरपुर के गांव खिवाई निवासी शादाब (18) व तैमूर (35) अपने केंटर में कोल्हू की मैली भर कर जानसठ की तरफ से गंगनहर पटरी के रास्ते खतौली की तरफ आ रहे थे। केंटर में सलमान व मैराज भी बैठे थे। सामने से ट्रैक्ट- ट्राॅली लेकर आ रहे जौला बुढ़ाना निवासी हमीद व आदिल की ट्रैक्ट- ट्राॅली केंटर से टकरा गई और केंटर पलट गया।
इस हादसे में शादाब व तैमूर की मौत हो गई, वहीं दोनों वाहनों में सवार अन्य चारों लोग घायल हो गए। केंटर के पलटने पर मैली सड़क पर फैल गई, जिस कारण मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। दमकल विभाग की गाड़ी मंगाकर पानी की बौछार से सड़क पर फैली मैली को हटवाया जा रहा है। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।