फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   zainab sikander political analyst joined-rld,says farmers leader jayant vision clear

Mission 2024: कुनबा बढ़ाने में जुटे जयंत, जैनब सिकंदर रालोद में शामिल, दी जा सकती है ये अहम जिम्मेदारी

Mon, 12 Feb 2024 12:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Feb 2024 12:45 AM IST
सार

राजनीतिक विश्लेषक जैनब सिकंदर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दिल्ली में जयंत चौधरी के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
zainab sikander political analyst joined-rld,says farmers leader jayant vision clear
जयंत चौधरी के साथ जैनब सिकंदर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच जयंत चौधरी कुनबा बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को राजनीतिक विश्लेषक जैनब सिकंदर ने जयंत के साथ अपनी एक तस्वीर एक्स पर पोस्ट की, जिसे जयंत ने रीट्वीट किया है। जैनब सिकंदर रालोद में शामिल हो गई हैं। वहीं सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि रालोद जैनब को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: BJP-RLD गठबंधन का उदय, दावेदारों के अरमान अस्त, बिजनौर सीट रालोद के खाते में जाना लगभग तय 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषक जैनब सिकंदर के राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह उन्हें पार्टी प्रवक्ता बना सकते हैं। जैनब को राजनीति की अच्छी समझ भी है और राजनीति पर बोलने का अनुभव भी है।

रविवार को दिल्ली में जयंत के आवास पर उनकी और राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में जैनब सिकंदर ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जैनब सिकंदर का आरएलडी में स्वागत है। कहा, हर फैसले के पीछे बड़ी वजह होती है, तो ये फैसला वही है। कई और लोगों का जल्द स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: आंदोलन की दोबारा तैयारी के बीच साधे देशभर के किसान, इन राज्यों की जाट बिरादरी होगी प्रभावित

वहीं रालोद में शामिल होने के बाद जैनब ने अपने एक्स अकाउंट से जयंत के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा हक़-हिम्मत-हल, राष्ट्रीय लोकदल! वहीं उनकी इस पोस्ट को जयंत ने रीटवीट करते हुए लिखा-  स्वागत है, मजबूती से अपना संदेश रखें। 
 @jayantrld
Welcome! Let’s keep our message strong!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed