फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accident in fog on NH-58: Two killed including roadways driver

एनएच-58 पर कोहरे में हादसा: रोडवेज चालक सहित दो की मौत

Sun, 02 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accident in fog on NH-58: Two killed including roadways driver
एनएच-58 पर कोहरे में हादसा: रोडवेज चालक सहित दो की मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 पर शनिवार सुबह कोहरे में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा-जड़ौदा में सड़क दुर्घटना के चलते रोडवेज बस चालक व एक बाग चौकीदार की मौत हो गई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को मेरठ के सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही थी। बस जब दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे-58 पर मंसूरपुर के नरा-जड़ौदा पहुंची तो कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक कुछ समझ पाता तभी पीछे से लक्सर से मेरठ जा रहे टायरों से भरे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस दौरान बस डिवाइडर पर चढ़कर विद्युत पोल से जा टकराई। सड़क किनारे खड़ा जनपद देवरिया के गांव छपरा निवासी (हाल निवासी नरा-मंसूरपुर) 75 वर्षीय रामदेव पुत्र मंगरु भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रामदेव मंसूरपुर में एक बाग में चौकीदार था।
विज्ञापन

उधर, इस दुर्घटना में बस चालक जनपद हापुड़ के इनायतनगर निवासी 39 वर्षीय रणजीत पुत्र महावीर की मौत हो गई। ट्रक चालक बलवान पुत्र दुमा निवासी गांव कजली, जनपद जालौन घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम तक भी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा कोहरे के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे पर लगा जाम
यूं तो हादसे के समय हाईवे पर वाहनों का आवागमन कम ही था, लेकिन दुर्घटना होने के बाद वाहनों को रुकना पड़ा। जिस कारण मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम के हालात बन गए। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। तब कहीं जाकर व्यवस्था बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed