फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accident: Four friends who went out for a walk from Aligarh died, accident happened near Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: आगे चल रहे ट्रक में घुसी अर्टिगा, अलीगढ़ से घूमने निकले चार दोस्तों की दर्दनाक माैत

Thu, 12 Sep 2024 11:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Sep 2024 11:36 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की माैत हो गई। ये सभी अलीगढ़ से घूमने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन
Accident: Four friends who went out for a walk from Aligarh died, accident happened near Muzaffarnagar
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पचैंडा बाईपास के निकट हुए दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की माैत हो गई। यहां अर्टिगा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा  घुसी।

विज्ञापन


हादसे में अर्टिगा सवार अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव गौणअडा निवासी  जुगल पुत्र ललित कुमार, भोला पुत्र महेंद्र पाल, गिरिन पुत्र शिवचरण और राहुल पुत्र बृजवीर की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सभी युवक गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि ट्रक को छोड़ कर चालक फरार हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




इनकी हुई माैत
जुगल (28) पुत्र ललित कुमार, गोणअड़ा
भोला (30) पुत्र महेंद्र पाल, गोणअड़ा
गिरिन (42)पुत्र शिवचरण, गोणअड़ा
राहुल (38)पुत्र बृजवीर गोणअड़ा 

ये हुए घायल
- मांगेराम, बबलू निवासी गोणअड़ा
- राजू, रतनपुर खिरी, खैर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed