{"_id":"602d5cf28ebc3ee92a06ff4b","slug":"accident-driver-arrested-muzaffarnagar-news-mrt525868253","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का आरोपी चालक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का आरोपी चालक धरा
विज्ञापन
हादसे का आरोपी चालक धरा
मंसूरपुर। हाईवे पर संधावली कट के पास मंगलवार रात हुए हादसे के आरोपी अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव मानी निवासी संजू को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में खतौली निवासी दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई थी।
दिल्ली-दून हाईवे पर गांव संधावली चौराहे के पास मंगलवार रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन किशोर उम्र लड़कों को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी थी। वहीं, एक कार व साइकिल भी कैंटर की चपेट में आ गई थी। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां डॉक्टरों ने खतौली के तीरथ कॉलोनी निवासी सगे भाइयों आर्यन (15) और प्रियांशु (13) को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, बाइक सवार प्रिंस और साइकिल सवार ऋषिपाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक फरार हो गया था। दोनों भाइयों के पिता लोकेश ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को मंसूरपुर पुलिस ने हादसे के बाद मौके से फरार हुए कैंटर चालक जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव मानी निवासी संजू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।