फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Academy defeated Panthers by 53 runs

अकादमी ने पैंथर्स को 53 रनों से दी शिकस्त

Sat, 07 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Academy defeated Panthers by 53 runs
अकादमी ने पैंथर्स को 53 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतर जिला टी-20 के छठे दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी ने मुजफ्फरनगर पैंथर्स को 53 रन से हराया।
टॉस जीतकर अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। अकादमी के बल्लेबाज तानिष ने 68, सनी ने 53, ऋतिक अरोरा ने 42 रन का योगदान दिया। पैंथर्स के गेंदबाज मनी और शांतनु को 1-1 विकेट मिला। 191 रन के लक्ष्य को पैंथर्स के बल्लेबाज हासिल नहीं कर सके। पूरी टीम 19 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। अकादमी के गेंदबाज परवीन को तीन, सनी को दो, मजीद, आशीष, मनु, गर्वित को 1-1 विकेट मिले। मैच में 53 रन और 2 विकेट लेने वाले सनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्टेडियम ने एकॉर्ड अकादमी मंसूरपुर को 55 रन से हराया। टॉस स्टेडियम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। स्टेडियम के बल्लेबाज स्पर्श ने 53 और अर्पित ने 33 रन बनाकर अपनी टीम को 155 रन तक पहुंचाया। एकॉर्ड के गेंदबाज आशीष को तीन, अमान को दो और वासु को एक विकेट मिला। 156 रन के लक्ष्य को एकॉर्ड की टीम हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम मात्र 100 रन पर 19 ओवर में आउट हो गई। एकॉर्ड के बल्लेबाज आशु ने 24 और दिग्विजय ने 20 रन बनाए। स्टेडियम के गेंदबाज अनुज और यश गर्ग को 3-3, नागेंद्र, हर्षित, विकास को 1-1 विकेट मिला। मैच में बढ़िया बलेबाजी करने वाले स्पर्श को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर रवि कौशिक और आदिल, स्कोरर हरीश और निलांश रहे। आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ ने बताया कि शनिवार को दोनों सेमी फाइनल खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed