फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Absconding since 2018 arrested with reward of Absconding since 2018 arrested with reward of Rs 25 thousandRs 25 thousand

Muzaffarnagar News: 2018 से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Absconding since 2018 arrested with reward of Absconding since 2018 arrested with reward of Rs 25 thousandRs 25 thousand
-टायरों से लदा ट्रक लूट कर चालक को मथुरा के जंगल में फेंका था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर।मंसूरपुर थाने मेें दर्ज गैंगस्टर सहित दो मामलों में 2018 से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। हरियाणा के मेव गिरोह के सदस्य ने साथियों के साथ मिलकर 2017 में टायरों से लदा ट्रक लूट कर चालक को मथुरा के जंगल में फेंका था।

पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि शहर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के जिला नूहं मेवात के गांव फल्हेड़ी थाना पिनगंवा निवासी हसन को गिरफ्तार किया है। हसन ने अपने दस साथियों के साथ मिलकर 30 सितंबर 2017 की रात में लक्सर से 190 टायर लोड कर चले ट्रक के चालक देवेंद्र को हथियारों के बल पर आतंकित कर लूटा था। चालक को अपहरण कर मथुरा के कोशीकलां में जंगल में फेंका था। घटना के दौरान हसन ही ट्रक को चलाकर लेकर गया था। चालक से दस हजार रुपये भी लूटे थे। पुलिस ने 2018 में हसन व उसके साथियों को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद किया था। वह जमानत पर आने के बाद से फरार था। वहीं गिरोह के खिलाफ 2018 में गैंगस्टर लगाया था। हसन के अलावा सभी आरोपी जेल भेजे गए थे। पुलिस ने उसके फरार रहते हुए कुर्की की उदघोषणा कराई, लेकिन इसके बाद भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तब कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मुकदमा मंसूरपुर पुलिस ने 2019 में दर्ज किया था। गैंगस्टर व कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मुकदमों में वह वांछित चल रहा था। शुक्रवार रात में वह फिर से अपराध करने के इरादे से आया तो गश्त के दौरान पुलिस ने उसे एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हरियाणा व यहां मंसूरपुर थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed