{"_id":"644282c8dba5b06297065bb4","slug":"absa-sent-notice-to-134-madrassas-and-schools-muzaffarnagar-news-c-14-1-197410-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एबीएसए ने 134 मदरसों और स्कूलों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एबीएसए ने 134 मदरसों और स्कूलों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
यू डॉयस पोर्टल में फीडिंग कार्य में लापरवाही करने पर भेजा नोटिस
दो दिन में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। यू डॉयस पोर्टल में फीडिंग के कार्य में लापरवाही करने वाले 134 मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों और मदरसों को नोटिस जारी किए गए है। दो दिन में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए है।
एबीएसए पंकज अग्रवाल ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों एवं परिषदीय विद्यालयों को यू डाइस पोर्टल पर अध्यापक प्रोफाइल एवं छात्र प्रोफाइल भरने के निर्देश दिए गए थे। बच्चों की प्रोफाइल डिटेल में बच्चे का नाम, बच्चे का आधार नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, बच्चे की जन्म तिथि, प्रवेश की तिथि, बच्चे का पता, बच्चे की जाति, जेंडर, पिन कोड, एडमिशन डेट, क्लास एवं रोल नंबर कांटेक्ट डिटेल एवं ईमेल आईडी आदि भरी जानी है।
मगर, मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। बहुत सारे मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों और मदरसों ने अभी तक फीडिंग का कार्य शुरू ही नहीं कराया है। ऐसे 134 मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों एवं मदरसों को नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में इसका जवाब दिए जाने के निर्देश दिए गए है। जवाब नहीं देते तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।