फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abkari road became stony

पथरीली हो गई आबकारी रोड

Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Abkari road became stony
बकरा मार्केट की टूटी सड़क से परेशान नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पथरीली हो गई आबकारी रोड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के नॉवल्टी चौक से हनुमान चौक तक जाने वाले आबकारी रोड पर पिछले दस दिन से सफर बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण के लिए खोदी गई सड़क पर भराव के लिए डाले गए नुकीले पत्थर एक तरफ जहां वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं राहगीर भी इनकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं।
करीब एक साल पूर्व आबकारी रोड स्थित नाले को सीवर पाइप डालकर पूरी तरह कवर किया गया था। इसके बाद से उक्त मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत में था। करीब एक साल बाद अब नगर पालिका द्वारा उक्त मार्ग निर्माण की कवायद शुरू की गई और दस दिन पूर्व उक्त रोड को जेसीबी लगाकर करीब एक फीट गहराई तक खुदवा दिया गया।
विज्ञापन

छह-सात दिन तक उक्त मार्ग इसी स्थिति में रहा, जिस पर पड़े नुकीले पत्थर राहगीरों को चोटिल करने के साथ ही वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करते रहे, लेकिन पालिका प्रशासन की नींद नहीं टूटी। इसके बाद उक्त सड़क पर भराव के लिए फिर से नुकीले पत्थर डाल दिए गए, जिन्हें रोड रोलर चलाकर समतल तो किया गया, लेकिन हनुमान चौक से रॉयल टॉकिज तक यह रोड अभी भी इसी स्थिति में मौजूद है। ऐसे में इस रोड पर सफर करना राहगीरों के लिए बेहद दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
पिछले दस दिन से इस मार्ग की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। पालिका द्वारा पहले सड़क को खुदवाकर छोड़ दिया गया। अब यहां पत्थर डाल दिए गए हैं, जो आने-जाने वाले लोगों को चोटिल कर रहे हैं। - शाहनवाज, दुकानदार, आबकारी रोड
पिछले एक साल से इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। नाला कवर होने के बाद से इस रोड से वाहन निकलना टेढी खीर हो गई है। दस दिन पूर्व सड़क निर्माण का काम शुरू होने से उम्मीद बंधी थीं, लेकिन अब फिर से इसे लंबित कर दिया गया है। - डॉ. चंद्रभान अरोरा, दंत चिकित्सक, बकरा मार्केट
इस मार्ग पर पालिका की कारगुजारी के चलते कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। पहले नाला कवर करने और अब खुदाई के चलते यहां सड़क पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इसके चलते इस मार्ग से अब न तो ग्राहक आ पाते हैं और न ही सामान्य आवाजाही वाले राहगीर। - शाकिर खान और जावेद, दुकानदार

कोट...
- सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। आबकारी मार्ग के निर्माण का काम चल रहा है, जल्द ही इसे नए सिरे से तैयार किया जाएगा। ठेकेदार को जल्द काम खत्म करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। - अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed