{"_id":"585ebfa44f1c1b774fe3d0d0","slug":"abhilekhkar-mein-milin-khamiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखागार में मिलीं खामियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखागार में मिलीं खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने शनिवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार में रखरखाव संबंधी खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। प्रभारी को 15 दिनों में सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने सर्वप्रथम राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा बंदोबस्त का भी जायजा लिया। कुछ पत्रावलियों का रख-रखाव उचित नहीं मिलने और अन्य अव्यवस्थाओं को देखकर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।
डीएम से 15 दिन में इसका निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने को कहा। कलक्ट्रेट के अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर पत्रावलियों के रखरखाव को देखा। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह सभाकक्ष में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन की तैयारियों में ईमानदारी और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में अपने विवेक से निष्पक्ष फैसला करें और फैसला करने के दौरान अपने उच्चाधिकारियों से भी संपर्क करें।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण में फाइलों के रखरखाव में कई खामियां उनके सामने आई हैं। इसको लेकर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी गई है। 15 दिनों में सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिनों के बाद डीएम राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करेंगे। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की मीटिंग में चुनावी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फार्म छह और फार्म सात की जानकारी ली गई।
जनपद में करीब 1.12 लाख मतदाताओं के नाम सूचियों में पंजीकृत किए गए हैं और करीब 60 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, बाकी कार्य कलक्ट्रेट में सही पाया गया है।
डीएम डीके सिंह, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार चौहान, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम, सीओ सिटी आदि अधिकारी मौजूद रहे।