सीसीटीवी कैमरे खंगाले, अपहृत बच्चे का सुराग नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन पर शालीमार एक्सप्रेस से बिजनौर निवासी श्वेता के बेटे यश का एक महिला ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में श्वेता ने जीआरपी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। जीआरपी की टीम यश की तलाश में जुटी है। मगर अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
उधर, आरपीएफ ने भी ट्रेनों में गश्त तेज कर दी है। ट्रेन कोच में संदिग्धों के साथ बाहरी व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों विभागों की टीम स्टेशन पर सुरक्षा को दुरुस्त करने में लगी है। इसके अलावा भी जीआरपी में ड्यूटी के तरीके में बदलाव किया गया है। सिपाही के साथ टीम लीडर ड्यूटी की जांच-पड़ताल करेगा। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण अवतार ने बताया कि अपहरणकर्ता महिला और उसके साथी की गहनता से तलाश की जा रही है। टीम लगाकर स्टेशन पर जांच-पड़ताल कर रही है। अन्य जनपदों के रेलवे स्टेशन पर इस बाबत जानकारी दे दी गई है।