फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AAP protests against the killing of Kashmiri Pandits

आप ने कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against the killing of Kashmiri Pandits
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आप पार्टी कार्यकर्ता । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हो रही कश्मीरी पंडितों और नागरिकों की हत्याओं के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि 1990 के दशक में भी कश्मीरी पंडितों की हत्याएं की गई थी। भाजपा शासनकाल में ही कश्मीर में फिर से टारगेट कीलिंग की जा रही है। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पंडितों एवं नागरिकों के साथ वही हो रहा है, जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था। घरों, दफ्तरों और सड़कों पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें मारा जा रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। जिला संयोजिका गजाला सिद्दीकी, तसव्वर हुसैन, वसी खैरी, संजीव मान, अजय चौधरी, नगर अध्यक्ष जसकरण सिंह ने कहा कि आए दिन कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हो रही है। आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए जाएं। जिससे कश्मीरी पंडितों को पलायन न करना पड़े। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुशील अहलावत, कुलदीप तोमर, आलोक कुमार, सुशील चौधरी, विजय कटारिया, केसर अली, सोनू, संदीप मोगा, रेन प्रकाश, दीपक कुमार, राजेश कुमार, शौकीन परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed