फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AAP protest against new bill in Delhi

दिल्ली में नये बिल के विरोध में आप का प्रदर्शन

Wed, 17 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
AAP protest against new bill in Delhi
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिल्ली में नए बिल के विरोध में आप का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश के विरोध में प्रदर्शन किया। संसद में बिल लाकर दिल्ली सरकार के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी एक बार पुन: दिल्ली में षड्यंत्र कर, चोर दरवाजे से संविधान पीठ के फैसले को पलटते हुए दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कमजोर करने और दिल्ली में विकास कार्य ठप करने के षड्यंत्र में आगे बढ़ चुकी है। संसद के अंदर जो संशोधन बिल प्रस्तुत किया गया, वह साफ-साफ इस बात को दिखा रहा है। जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगी, हम इस लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं हैं। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकार छीनने का षड्यंत्र है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में चुनाव लड़ने के लिए निकल चुकी है। गुजरात में जबरदस्त एंट्री कर चुकी है और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इससे सत्तारूढ़ पार्टी घबरा गई है। इस अवसर पर रोहन त्यागी, तसव्वुर हुसैन, सतेंद्र मान, अजय चौधरी, शहजाद, नबी जैदी, किरण पाल, डॉ. मुसर्रत नबी, कुलदीप तोमर, वसी खैरी, सिताब त्यागी, अनिल कुमार, अनुराग अहलावत, जोगिंदर सिंह, अशोक बालियान, अर्जुन गर्ग, चंद्रभान प्रजापति आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed