{"_id":"57fbeb854f1c1b2b7a28e7e2","slug":"aanganbadiyon-ko-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान बूथ से गायब आंगनबाडि़यों अौर कर्मचारियों को नोटिस भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान बूथ से गायब आंगनबाडि़यों अौर कर्मचारियों को नोटिस भेजे
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के विधानसभा मीरापुर के मतदान विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सहायक निर्वाचन अधिकारी व बीडीओ विजय प्रताप यादव ने बूथों का निरीक्षण किया। कई बूथों पर निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी व कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा स्पष्टीकरण न देने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी।
मतदान विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विभानसभा क्षेत्र मीरापुर के 16 पोलिंग बूथों का सहायक निर्वाचन अधिकारी व बीडीओ विजय प्रताप यादव ने निरीक्षण किया। मीरापुर क्षेत्र के गांव चौरावाला, कम्हेड़ा, तिस्सा, खोखनी, ककरौली, खुजेड़ा, खाईखेड़ा, जटवाड़ा, निवादा आदि गांव के बथों का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 115 प्राथमिक विद्यालय निवादा की बीएलओ सुदेश आंनगबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित पाई गई।
बूथ संख्या 149 की पदाविहित अधिकारी मीनाक्षी, बूथ 151 व 154 के चंद्रपाल सिंह, बूथ संख्या 156 के पदाविहित अधिकारी सोनिया देवी अनुपस्थित मिले। इन सभी कर्मचारियों को कार्य से अनुपस्थित रहने का नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।