फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aadhar card enrollment, updation will be done in post offices

डाकघरों में होगा आधार कार्ड नामांकन, अपडेशन

Fri, 15 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card enrollment, updation will be done in post offices
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले 19 डाकघरों में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को प्रात: आठ बजे से शाम छह बजे तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत आधार महालॉगिन मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर नई मंडी, शामली मुख्य डाकघर, मुजफ्फरनगर सिटी, जानसठ, कांधला, खतौली, थानाभवन, भोपा, बुढाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा, चरथावल, गांधी कालोनी, जलालाबाद, मीरापुर, रोहाना मिल में आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत निर्धारित दरों पर नया आधार कार्ड नि:शुल्क, आधार अपडेशन के 50 रुपये, फुल बायोमेट्रिक अपडेशन के 100 रुपये, आधार प्रिंट 30 रुपये शुल्क के साथ आकर विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले आए पहले पाएं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई बाध्यता नहीं हैै। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड के नियमों का पालन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed