{"_id":"68a77d101dfa852c450e7ea8","slug":"a-youth-was-beaten-up-outside-the-dm-office-video-went-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-152548-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीएम कार्यालय के बाहर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीएम कार्यालय के बाहर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में डीएम कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर एक राशन डीलर ने युवक पिटाई कर दी। राशन डीलर युवक पर दलाली करने का भी आरोप लगा रहा था। इससे वहां हंगामा हो गया और भीड़ एकत्र हो गई। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
दोपहर में डीएम कार्यालय के बाहर किदवई नगर का राशन डीलर इसरार एक युवक से बात कर रहा था। इसी बीच दोनों में विवाद होने लगा जो इतना बढ़ गया कि राशन डीलर ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। वह गाली देते हुए युवक पर दलाली करने का आरोप भी लगा रहा था। वह युवक को गिरेबान पकड़कर पास में ही आपूर्ति कार्यालय में ले गया। वहां भी उसे थप्पड़ मारे। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। पिटाई के दौरान राशन डीलर ने युवक पर दलाली करने का आरोप लगाया। आपूर्ति कार्यालय के सभी कर्मचारी भी एकत्र हो गए। किसी तरह मौके पर मौजूद लोगाें व कार्यालय के कर्मचारियों ने मामला संभाला। पिटाई के दौरान बनाया वीडियो वायरल कर दिया गया। थाना सिविल पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिख कर दिया है कि उनमें बाइक खड़ी करने के दौरान विवाद हो गया है। गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया है।
आपूर्ति निरीक्षक आशीष दयाल का कहना है कि इसरार नाम के व्यक्ति की ओर से लिखकर दिया गया है कि कलक्ट्रेट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसका नोमान से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमती से समझौता कर लिया।