फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man used to collect commission, search for patrons started

Muzaffarnagar News: कमीशन वसूलता था एक युवक, संरक्षण दाताओं की तलाश शुरू

Sun, 01 Oct 2023 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man used to collect commission, search for patrons started
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के एक इलाके में देह व्यापार का धंधा करने के दौरान गिरफ्तार एक व्यक्ति महिलाओं से कमीशन वसूलता था। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं से बरामद मोबाइलों की सीडीआर खंगालते हुए उसके संरक्षणदाता सफेदपोश नेताओं तक पहुंचने की कवायद शुरू की है। उधर, कोर्ट में पेश करने पर सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ मंडी हेमंत कुमार ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ अलमासपुर में एक मकान में चल रहे देह व्यापार का धंधा पकड़ा था। वहां से मकान मालकिन सहित चार महिलाएं व चार युवकों को गिरफ्तार किया था। सूत्र बताते हैं कि मकान में मौके पर गिरफ्तार एक युवक वहां अनैतिक कार्य के लिए आने वाले लोगों से कमीशन वसूलता था।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से तीन मोबाइल भी मिले हैं। इन मोबाइलों की पुलिस ने सीडीआर खंगालना शुरू किया है। मोबाइल की मदद से पुलिस इस धंधे के संरक्षणदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कुछ लोगों का पता भी चला है। पुलिस उनके बारे में जानकारी कर रही है। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार सभी महिलाओं व युवकों को कोर्ट में पेश किया तो वहां कोर्ट ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed