Muzaffarnagar Murder: बंटवारे के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद
Murder in Muzaffarnagar : बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के गांव नूनाखेड़ा में बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने गोली मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ फुगाना यतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक समर पाल व छोटे भाई अमर पाल में संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद है। बृहस्पतिवार को समरपाल खेतों की सिंचाई करने गया था। वहां पर अमर पाल ने दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। देर रात तक समरपाल घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: UP: कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब, मचा हड़कंप, तांत्रिक पर शक, लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण
सूचना पाकर तितावी पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई