{"_id":"6a82ede988ed3b40ff08bd14","slug":"a-young-man-riding-a-scooter-died-after-colliding-with-a-blue-bull-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-178444-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नील गाय की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नील गाय की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बुढ़ाना। मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में बुढ़ाना निवासी 26 वर्षीय युवक आबिद कुरैशी की मौत हो गई। उसकी स्कूटी को सड़क पार कर रही एक नील गाय ने टक्कर मार दी थी। आबिद नोएडा से अपने घर बुढ़ाना लौट रहा था।
आबिद कुरैशी मोहल्ला नई बस्ती का रहने वाला था। वह गंगनहर रोड पर स्कूटी से जा रहा था। तभी अचानक एक नील गाय सड़क पर आ गई और उसकी स्कूटी से टकरा गई। टक्कर लगने से आबिद स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रोहटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आबिद के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
आबिद के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद आबिद का शव सोमवार को बुढ़ाना लाया गया। मोहल्ला नई बस्ती में गमगीन माहौल था। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उसे सुपुर्द-ए-खाक किया।